Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर वन विभाग द्वारा लगाए गए पेड़ों की कटान पर स्कूल प्रबंधन के...

वन विभाग द्वारा लगाए गए पेड़ों की कटान पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0

जलालपुर अम्बेडकर नगर। वन विभाग द्वारा लगाए गए वृक्षों को अवैध रूप से काटे जाने के मामले में विभाग ने स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला अशरफपुर मझगवां का है।

गांव निवासी विशाल कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री सहित संबंधित अधिकारियों को प्रेषित शिकायत में बताया कि डायनेमिक एकेडमी ऑफ साइंस स्कूल के बगल स्थित उनकी पैतृक भूमि पर पूर्वजों द्वारा आम समेत अन्य फलदार वृक्ष लगाए गए थे। बाद में ग्राम प्रधान के प्रस्ताव पर उक्त भूमि में वन विभाग द्वारा भी वृक्षारोपण कराया गया था, जो अब काफी बड़े हो चुके थे।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन द्वारा बाग की जमीन पर कब्जा करने की नीयत से सभी पेड़ों को कटवा दिया गया। मामले की जानकारी जब क्षेत्राधिकारी वन विभाग को दी गई तो उन्होंने स्पष्ट किया कि न तो विभाग द्वारा पेड़ काटे गए हैं और न ही किसी प्रकार की अनुमति दी गई है।

शिकायतकर्ता ने यह भी कहा कि जहां एक ओर सरकार हर वर्ष करोड़ों पौधे लगाकर हरित अभियान चला रही है, वहीं कुछ अराजक तत्व पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। वन क्षेत्राधिकारी स्नेह कुमार ने बताया कि स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और मामले की जांच कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version