Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरविवाहिता की तहरीर पर ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विवाहिता की तहरीर पर ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज


जलालपुर अम्बेडकर नगर ।  दहेज के नाम पर प्रताड़ित करने के मामलें में पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर दहेज प्रतिषेध अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कटका थानाक्षेत्र के चकिया निवासिनी काजल गिरि पत्नी शुभम गिरि ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उस का विवाह 2021 में शुभम गिरि पुत्र अनिल गिरी  निवासी चकिया थाना कटका के साथ हुआ था। शादी के शुरुआती दिन ठीक ठाक से चल रहा था इस बीच पति उस को दिल्ली लेकर गया। और वहीं बिना किसी कारण के अक्सर गाली गलौच व मारा पीटा करता था। सूचना पर उसके सास ससुर ने उसे वापस बुला लिया मगर ससुराल में भी उस के साथ मार पीट करते और प्रताड़ित करने लगे। परेशान विवाहिता ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपियों के विरुद्ध  मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध कटका थाना अध्यक्ष प्रेमचंद ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments