Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याश्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, डेढ़ दर्जन से अधिक घायल

श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, डेढ़ दर्जन से अधिक घायल


सोहावल, अयोध्या। सावन माह में लोधेश्वर महादेव के दर्शन कर अयोध्या में नागेश्वरनाथ मंदिर जलाभिषेक के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की बस सोमवार को रौनाही थाना क्षेत्र अंतर्गत सत्ती चौरा चौकी के पास बसहा चौराहा के निकट अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस सवार करीब डेढ़ दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए। बस पलटने की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग दौड़े और घायलों को बाहर निकालने में जुट गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा। बस चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।

श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया कि चालक नशे में था और यात्रा के दौरान भी यात्रियों ने इसका विरोध किया था, लेकिन चालक नहीं माना। कुछ ही देर बाद बस अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। घायलों की पहचान कानपुर, कन्नौज और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं के रूप में हुई है। जिला अस्पताल में रेनू विश्वकर्मा, विशाल शर्मा, रजनी विश्वकर्मा, विनीता गुप्ता, प्रिया शर्मा, रानी विश्वकर्मा, गोमती, बब्ली चौबे, विघ देवी, नंदनी, अंश, मुस्कान, आजाद, भगवती, मीना सक्सेना का इलाज किया जा रहा है।

चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। हादसे की पूरी पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments