Thursday, March 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगेहूं के खेत में भैंस घुसने पर बवाल, दो पक्षों में मारपीट

गेहूं के खेत में भैंस घुसने पर बवाल, दो पक्षों में मारपीट


◆ महिला समेत कई घायल, मुकदमा दर्ज


जैतपुर अम्बेडकर नगर। थाना क्षेत्र के मद्धूपुर गांव में शनिवार देर शाम गेहूं के खेत में भैंस घुसने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना में महिला समेत कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मद्धूपुर निवासी पुष्पा देवी पत्नी सियाराम ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि शनिवार शाम विपक्षी पक्ष की भैंस छूटकर उनके गेहूं के खेत में घुस गई और फसल को चरने व दौड़ने से नुकसान पहुंचाया। जब वह इस संबंध में उलाहना देने गईं तो गांव के ही विशुनदेव, प्रिंस, सौरभ, मटरू व मोतीलाल एकजुट होकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने लात-घूंसों, लाठी-डंडों और थप्पड़ों से मारपीट की।

शोर सुनकर बचाव में पहुंचे उनके पति, ससुर हरमुन और शशि को भी आरोपितों ने पीट दिया, जिससे सभी को चोटें आईं। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षियों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।

थानाध्यक्ष थीरेन्द्र कुमार आजाद ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments