Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर बैंक खाताधारक से तीन लाख 14 हजार की धोखाधड़ी

बैंक खाताधारक से तीन लाख 14 हजार की धोखाधड़ी

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। नगर स्थित एचडीएफसी बैंक के खाताधारक के साथ हुई धोखाधड़ी की घटना से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के बडां गांव निवासी विष्णु देव से जुड़ा है। पीड़ित के अनुसार उनका एचडीएफसी बैंक में खाता है, जिससे दो दिन पूर्व एक बार में तीन लाख 10 हजार रुपये तथा दूसरी बार में चार हजार रुपये कट गए। जब दूसरे ट्रांजेक्शन का मैसेज मोबाइल पर आया, तब उन्हें खाते से पैसे निकलने की जानकारी हुई।

पीड़ित ने तत्काल इसकी शिकायत एचडीएफसी बैंक जलालपुर शाखा में की, जहां से उन्हें अकबरपुर जाकर शिकायत दर्ज कराने की बात कही गई। अकबरपुर में शिकायत दर्ज कराने के बाद पीड़ित ने जलालपुर कोतवाली में भी प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।

बताया गया कि बैंक द्वारा एक लाख 19 हजार रुपये जिस खाते में ट्रांसफर हुए थे, उसे तो फ्रीज कर दिया गया, लेकिन शेष बड़ी रकम पहले ही खाते से निकल चुकी थी। पीड़ित ने बैंक कर्मचारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कोतवाली में शिकायत कर न्याय की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पूर्व भी एचडीएफसी बैंक के कई खाताधारक इस तरह की धोखाधड़ी का शिकार हो चुके हैं, जिससे बैंक की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं। सवाल यह है कि ऐसी घटनाएं बार-बार एचडीएफसी बैंक से ही क्यों सामने आ रही हैं।

फिलहाल जलालपुर कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बैंक के अधिकारियों को बुलाकर पीड़ित की समस्या के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version