Sunday, August 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमिशन शक्ति के तहत बहू-बेटी सम्मेलन का हुआ आयोजन, महिलाओं को घरेलू...

मिशन शक्ति के तहत बहू-बेटी सम्मेलन का हुआ आयोजन, महिलाओं को घरेलू हिंसा व साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी


जलालपुर, अंबेडकर नगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना सम्मनपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत सम्मनपुर में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या सहित महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए जागरूक किया गया।

पुलिस टीम ने महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया। साथ ही साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को लेकर ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल, ओटीपी तथा संदिग्ध लिंक के माध्यम से होने वाली ठगी से बचने के उपाय बताए गए।

महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान 102, 108, 112, 181, 1090, 1079 और 1930 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

सम्मेलन में मालती पत्नी पराग, आशा देवी पत्नी सेवाराम, संगीता पत्नी राम उजागिर, लाडली पत्नी मोहम्मद इजरायल तथा पार्वती पत्नी राम अवध सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं। महिलाओं ने पुलिस टीम द्वारा दी गई जानकारी को उपयोगी बताते हुए किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित हेल्पलाइन का सहारा लेने की बात कही।

कार्यक्रम में मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक अल्का श्रीवास्तव, महिला कांस्टेबल रुचि सिंह, नीलम पांडेय, दीक्षा शाक्य, कांस्टेबल अतुल यादव एवं सतीश कुमार यादव मौजूद रहे। पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार की हिंसा या अपराध की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments