Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रधानमंत्री ने किए है ऐतिहासिक कार्य - केशव मौर्या

प्रधानमंत्री ने किए है ऐतिहासिक कार्य – केशव मौर्या

अयोध्या। जनता ने 2014 व 2019 में भाजपा को अपना जनादेश दिया था। जिसके कारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने ऐतिहासिक कार्य किया। जम्मू कश्मीर से धारा 370 को निरस्त करना, भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण प्रमुख रूप से शामिल है। उक्त बातें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने जनपद के विकासखण्ड सोहावल के ग्राम पंचायत गोड़वा में आयोजित ग्राम  चौपाल में कहीं।

उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं का फीडबैक जनता से लिया । सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में आम जनमानस को जानकारी दी। उन्होंने पंचायत के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास योजना तथा अन्य योजनाओं के पत्र वितरित किये।

चौपाल के दौरान क्षेत्रीय विधायक डा0 अमित सिंह चौहान, रूदौली विधायक रामचन्द्र यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह सहित मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव, परियोजना निदेशकआर0पी0 सिंह, जिला विकास अधिकारी सहित अन्य विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इसके बाद मा0 उपमुख्यमंत्री ने अयोध्या धाम स्थित लता मंगेशकर चौक के निकट मा0 जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ चाय पीया। स्थानीय विषयों पर चर्चा की तथा अयोध्या के विभिन्न मंदिरों का दर्शन पूजन किया। तत्पश्चात एक निजी चैनल के कार्यक्रम में राम की पैड़ी अयोध्या में भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments