Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसड़क दुघर्टना मे मृत ठेला चालक के पुत्र की तहरीर पर मुकदमा...

सड़क दुघर्टना मे मृत ठेला चालक के पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

जलालपुर,अंबेडकर नगर। बीते दिवस ठेले पर सीमेंट लादकर ले जा रहे ठेला चालक को बाइक सवारों ने टक्कर मार दिया जिससे ठेला चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा नगपुर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दिया है। मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र का है। कोतवाली क्षेत्र के विन्द्रेश कुमार पुत्र राम चेत निवासी बड़ागांव ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मेरे पिता रामचेत पुत्र ढुनमुन 10 मार्च को ठेले पर चार बोरी सीमेंट लेकर घर जा रहे थे, कि पीछे से एक मोटरसाइकिल पर सवार राजेंद्र उर्फ भेल्लर पुत्र राम दौर निवासी निजामपुर (जैनापुर) कोतवाली जलालपुर तथा उनके रिश्तेदार अज्ञात द्वारा मेरे पिता के ठेले में जोरदार टक्कर मार दिया गया। यह घटना मोहद्दीनपुर के पास हुई थी। सूचना पर हम लोगों द्वारा पिता को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पुत्र के तहरीर पर राजेंद्र उर्फ भेल्लर तथा उनके रिश्तेदार के खिलाफ धारा 279 ,304 ए के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments