Friday, March 6, 2026
HomeNewsपूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर स्पीड का कहर,डंपर से टकराई कार, पांच की...

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर स्पीड का कहर,डंपर से टकराई कार, पांच की मौके पर मौत


◆ साढ़े तीन साल के बच्चे का शव लेकर दिल्ली से घर जा रहे थे


अंबेडकर नगर। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 183 पर खड़े डंपर में एक डिजायर कार घुस गई। कार में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना पर डीएम जसजीत कौर व एसपी सोमेन वर्मा मौके पर पहुंच कर आवश्यक जानकारियां ली।



जानकारी के अनुसार बिहार प्रांत के सासाराम जिले के रहने वाले सलीम के साढ़े तीन महीने के पुत्र एहसान का स्वास्थ्य गड़बड़ था। परिवार वाले उसे एम्स दिल्ली लेकर गए थे। जहां डॉक्टर ने जवाब दे दिया तो सभी उसे लेकर कार से वापस घर लेकर जा रहे थे। रविवार को जब कार माइल स्टोन संख्या 183 पर पहुंचा तो यहां कंस्ट्रक्शन में लगा डंपर खड़ा था। कार की गति ज्यादा होने के कारण पीछे से डंपर में घुस गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार के परखच्चे उड़ गए। क्रेन मंगवाकर कार को हटाया गया इसके बाद शवों को बाहर निकाला जा सका। कार में सवार तीन महिलाएं व दो पुरुष की मौके पर ही मौत हो गयी थी। उधर एहसान (साढ़े तीन साल की रास्ते में ही मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान 19 वर्षीय साहिल खान पुत्र गुड्डू, चालक 25 वर्षीय शारुख, 37 वर्षीय साइना खातून पत्नी गुड्डू, जमीला पत्नी जमाल, 31 वर्षीय रुखसार पत्नी सलीम निवासी सासाराम बिहार के रूप में हुई है।
सुल्तानपुर की जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि लगभग पौने बारह बजे के आसपास दुर्घटना हुई है। स्विफ्ट डिजायर कार दिल्ली से बिहार जा रही थी। कार में जितने लोग थे उनकी डेथ हो गई है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर कंस्ट्रक्शन वर्क चल रहा था, जिसमें एक डंपर खड़ा था। गाड़ी स्पीड से आ रही थी और टकरा गई। मौके पर एसडीएम, सीओ और एसओ तुरंत पहुंच गए थे। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की टीम भी पहुंची है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments