Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरहोली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

आलापुर अंबेडकर नगर।  जहांगीरगंज नगर पंचायत में भाजपा द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी रहे। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि होली के त्यौहार में द्वेष भावना को त्याग कर लोगों के गले मिलना चाहिए। यही हमारी संस्कृति है, जिसका अनुसरण विश्व के लोग करते हैं, क्योंकि भारतीय संस्कृति सभ्यता अन्य देशों के पास नहीं है। पूर्व विधायक त्रिवेणी राम ने कहा कि असामाजिक तत्व देश की संस्कृति तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सफल नहीं हो पाते, क्योंकि हिंदुस्तान की जनता पूरी तरह से जागरूक है और आपसी भाईचारा कायम करने में विश्वास रखती है, यही हमारे त्यौहार हम को संदेश देते हैं। त्योहार का मुख्य उद्देश्य लोगों में लगाव बढे और समाज की बुराइयों को खत्म किया जाए। उन्होंने आयोजक को धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाना चाहिए। कार्यक्रम को नगर पंचायत संयोजक विनोद तिवारी, मंडल अध्यक्ष महेंद्र प्रताप वर्मा, मीडिया प्रभारी अभिषेक तिवारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता, भाजपा नेत्री अंजू पांडे, शैलेंद्र दुबे, श्रीकांत कनौजिया, आनन्द जयसवाल , अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष सुनीत कुमार द्विवेदी आदि लोगों ने संबोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments