Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकिशोरी ने युवक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

किशोरी ने युवक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

आलापुर अंबेडकरनगर। खेत में उपली लेने गई किशोरी से छेडखानी का मामला प्रकाश में आया है। पिता ने मामले की तहरीर थाने में दी है। मामला आलापुर थाना अंतर्गत एक गांव का है। पिता ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री सोमवार की शाम को उपला लेने घर के निकट खेत में गई थी। गांव के ही रानू पुत्र मलखू  द्वारा गलत नियत से छेड़खानी करने के लिए हाथ पकड़कर खींचने लगा, चीखने चिल्लाने के पर उसकी मां व अन्य लोग इकट्ठा हुए और उलाहना लेकर के आरोपी के घर गए जहां पर उसके उलाहना को सुनना दूर, उन लोगों ने पीड़ित परिवार के ऊपर हमला कर दिया, जिससे पीड़ित परिवार को गम्भीर चोटे आइ है। थाने में प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कार्यवाही न होने पर पीड़ित ने 1076 पर काल कर आप बीती बताई,उसके उपरांत पुलिस हरकत में आई आरोपी को हिरासत में लेकर कर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष बेचू सिंह यादव ने कहा है मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments