Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरट्रेलर की चपेट में आने से पति–पत्नी व दो बेटियों की दर्दनाक...

ट्रेलर की चपेट में आने से पति–पत्नी व दो बेटियों की दर्दनाक मौत, बेटा घायल


◆ मां बाप की इकलौती संतान था मृतक


अंबेडकर नगर। सोमवार की अपराह्न टांडा–बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा सड़क हादसा हुआ। ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार पति–पत्नी वह दो बेटियों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं गम्भीर रूप से घायल बेटे को जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। सूचना पर उपजिलाधिकारी वा क्षेत्राधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवा दिया। जानकारी के अनुसार मालीपुर थाना क्षेत्र के चितौना कला गांव निवासी

 चालीस वर्षीय सुनील पुत्र बैजनाथ, पैंतीस वर्षीय पत्नि रुमा , पुत्री रित्रिका सात वर्ष,रिशु दस वर्ष व पांच वर्षीय पुत्र अश्वनि को लेकर वह अपनी ससुराल दशरथपुर में रविवार को आयोजित बरीक्षा में शामिल होने गया था। सोमवार की दोपहर बाद वह सभी को बाइक पर बैठाकर घर जा रहा था , जहां वह अकबरपुर थाना क्षेत्र के कटरिया गांव के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रेलर की चपेट में आ गया जिससे पति पत्नि व दो बेटियों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वही पुत्र को गंभीरावस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। उपजिलाधिकारी वा क्षेत्राधिकारी ने जिलाचिकित्साल में पहुंच कर बच्चे का हालचाल जाना। वही मौत की सूचना जब घर पर पहुंची तो घर कोहराम मच गया। वृद्ध मां बाप का रो रो कर बुराहाल था। मृतक मां बाप की इकलौती संतान था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments