Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापुण्यतिथि पर आचार्य नरेन्द्र देव को खत्री सभा ने अर्पित किया श्रद्धासुमन

पुण्यतिथि पर आचार्य नरेन्द्र देव को खत्री सभा ने अर्पित किया श्रद्धासुमन

अयोध्या। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व शिक्षाविद् समाजवाद के पुरोधा आचार्य नरेन्द्रदेव जी की पुण्यतिथि पर खत्री सभा अयोध्या-फैजाबाद द्वारा रिकाबगंज स्थित नरेन्द्रालय परिसर में स्थापित आचार्य नरेन्द्रदेव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके तथा उनके विचारों पर प्रकाश डालकर श्रद्धा सुमन श्रद्धाजंलि अर्पित की गयी।
श्रद्धाजंलि समारोह को सम्बोधित करते हुए सभा के अध्यक्ष संजय महेन्द्रा ने कहा कि आचार्य नरेन्द्रदेव भारत के प्रमुख स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, साहित्यकार और शिक्षाविद् भी थे। देश को स्वतंत्र कराने का जुनून उन्हें स्वतंत्रता आन्दोलन में खींच लाया और भारत की आर्थिक दशा व गरीबी की दुर्दशा ने उन्हें समाजवादी बना दिया। नरेन्द्रदेव एक साहित्यकार और शिक्षाविद् के साथ उन्हें संस्कृत, हिन्दी के अलावा अंग्रेजी, उर्दू, फारसी, पाली, बंगला, फ्रेंस और प्राकृतिक भाषाओं का बहुत अच्छा ज्ञान थे। बौद्ध दर्शन अध्ययन में उन्होंने विशेष रूचि देश की आजादी के लिए वे कई बार जेल भी गये।
संरक्षक आलोक मनचन्दा ने कहा कि आचार्य जी के नेतृत्व में देश के स्वतंत्रता संग्राम और स्वतंत्र राष्ट्रीय शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान किया है। राजनीति के अलावा दूसरी प्रवृत्ति उन्हीं के शब्दों में लिखने-पढ़ने की ओर रही है। इस दिशा में आचार्य नरेन्द्रदेव जी का योगदान अत्यन्त महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम संयोजक व सभा के उपाध्यक्ष कवीन्द्र साहनी ने कहा कि नरेन्द्रदेव बहुत ही सरल स्वभाव व व्यक्तित्व के धनी महापुरूष थे जिनको कभी भूला नहीं जा सकता। श्रद्धाजंलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से सभा के संरक्षक आलोक मनचन्दा, संरक्षक राजीव साहनी, संयोजक उपाध्यक्ष कवीन्द्र साहनी, उपाध्यक्ष संजय कपूर, महामंत्री डी0सी0 टण्डन, कोषाध्यक्ष अनुराग खन्ना, सचिव सचिन सरीन, सचिव निखिल टण्डन, सचिव रोहन मेहरोत्रा, संगठन मंत्री संजय सरीन, सांस्कृतिक मंत्री विवेक साहनी, आलोक मनूचा, आशीष महेन्द्रा, संजय भल्ला, राणा सिब्बल, मदन लाल आहूजा एडवोकेट, मयंक साहनी, शिवम् खन्ना, सुशील आहूजा आदि प्रमुख रूप से शामिल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयोजक कवीन्द्र साहनी व संचालन सचिव सचिन सरीन ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments