Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याशहर बाईकर्स गैंग लगतार छिनैती को दे रहा है अंजाम, पति पत्नी...

शहर बाईकर्स गैंग लगतार छिनैती को दे रहा है अंजाम, पति पत्नी से छीने कैश व मोबाइल

अयोध्या, 9 नवम्बर। शहर में बाईकर्स गैंग द्वारा छिनैती को लगातार अंजाम दिया है। गैंग के सदस्य अचानक तेज रफ्तार मोटरसाईकिल पर सवार होकर आते है और छिनैती को अंजाम देकर फरार हो जाते है। सीसीटीवी फुटेज व अन्य माध्यमों से पुलिस इनकी तलाश कर रही है। ताजा मामला कैंट थाना क्षेत्र के पालिटेक्निक बनवीर पुर का है जहां पति पत्नी के साथ गैंग ने छिनैती की घटना को अंजाम दिया है।
रालोद ने राम सिंह पटेल ने बताया कि थाना रौनाही के ग्राम पूरे महताब राय के रहने वाले पति पत्नी के साथ घटना को अंजाम दिया गया। गैंग के सदस्यों ने महिला से बैग छीन लिया। जिसमें चालीस हजार रुपये व वीवो फोन था। छिनैती में तीन अज्ञात युवक शामिल थे। जो एक बाईक पर सवार थे। घटना सात नवम्बर को रात 9 बजे की है। राष्ट्रीय लोक दल के अवध क्षेत्र के प्रदेश अध्यक्ष रामसिंह पटेल ने पीड़ित के साथ कोतवाली कैंट पहुंचकर पति पत्नी ने प्रकरण में तहरीर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments