Saturday, November 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरप्रधानाचार्य पद के लिए बीएड की अनिवार्यता को हाईकोर्ट में दी गई...

प्रधानाचार्य पद के लिए बीएड की अनिवार्यता को हाईकोर्ट में दी गई चुनौती


अम्बेडकर नगर। इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य पद पर नियुक्ति के लिए बीएड की अनिवार्यता को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। याचिका में निर्धारित अर्हता में बीएड की योग्यता शामिल किए जाने को मनमाना बताते हुए इस पर सवाल उठाए गए हैं। मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने संबंधित अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म भरने की अनुमति देने का निर्देश आयोग को दिया है।
जानकारी के अनुसार, पूर्व में इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य पद पर नियुक्ति के लिए निर्धारित अर्हताओं में बीएड की अनिवार्यता शामिल नहीं थी। हालांकि, नए आदेश के तहत इस योग्यता को अनिवार्य कर दिया गया। इसके विरोध में अम्बेडकरनगर निवासी डॉ. प्रवीण कुमार द्विवेदी, प्रवक्ता ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। याचिका में बीएड की अनिवार्यता जोड़े जाने के निर्णय को मनमाना बताते हुए चुनौती दी गई।
मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने हस्तक्षेप करते हुए आयोग को याची को आवेदन फॉर्म भरने की अनुमति प्रदान करने का निर्देश दिया। याची की ओर से हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय मिश्र ने अपना पक्ष रखा।
हाईकोर्ट के इस निर्देश के बाद इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य पद की नियुक्ति के लिए निर्धारित अर्हताओं को लेकर मामला चर्चा में आ गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments