Tuesday, November 17, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरडीजे की तेज आवाज से युवती बेहोश, विरोध करने पर परिवार  को...

डीजे की तेज आवाज से युवती बेहोश, विरोध करने पर परिवार  को पीटा मुकदमा दर्ज


जलालपुर अम्बेडकर नगर। कटका थाना क्षेत्र के फुलवारी गांव में बारात में बज रहे डीजे की तेज आवाज का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि हार्ट की मरीज युवती की परेशानी को नजरअंदाज कर कुछ लोग जबरन डीजे को उसी स्थान पर ले आए और तेज आवाज में बजाने लगे। इससे युवती बेहोश हो गई। परिजन उसे अस्पताल ले जाने लगे तो आरोपियों ने लाठी-डंडे और ईंट से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची युवती की मां और बड़ी मां को भी पीटकर घायल कर दिया गया।

फुलवारी गांव निवासी अमीषा पुत्री अखिलेश के मुताबिक, 15 नवंबर को गांव में पड़ोस से बारात जा रही थी। बारात में तेज आवाज में डीजे बज रहा था। हार्ट की बीमारी से पीड़ित होने के कारण उसे तेज आवाज से परेशानी हो रही थी। इस पर परिजनों ने डीजे संचालक से आवाज कम करने का अनुरोध किया। आरोप है कि डीजे संचालक आवाज कम कर कुछ दूर चला गया, लेकिन इसी बीच गांव के राजेश पुत्र फिरतू के बेटे शनी और अमन डीजे को जबरन वापस पहले वाले स्थान पर ले आए और तेज आवाज में बजवाने लगे। इससे अमीषा बेहोश हो गई।

आरोप है कि पिता अखिलेश उसे अस्पताल ले जाने लगे तो राजेश, शनी, अमन, शिवदास के बेटे सिकंदर व जितेंद्र और विनोद के बेटे विपिन ने एकजुट होकर गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडे व ईंट से हमला कर दिया। पिता को पिटता देख मां संगीता और बड़ी मां बचाने पहुंचीं तो हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। शोरगुल होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। हमले में अखिलेश के सिर में गंभीर चोट आई है। पीड़िता की तहरीर पर कटका पुलिस ने सभी छह नामजद आरोपियों राजेश, शनी, अमन, सिकंदर, जितेंद्र और विपिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसओ कटका अक्षय पटेल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments