Tuesday, November 17, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याएसआईआर में अयोध्या की पांचों विधानसभा सीटों पर 2.57 लाख मतदाताओं के...

एसआईआर में अयोध्या की पांचों विधानसभा सीटों पर 2.57 लाख मतदाताओं के नाम कटे


◆ पुनरीक्षण में 19.07 लाख से घटकर 16.50 लाख रह गई थी मतदाताओं की संख्या, नए आलेख्य में फिर बढ़कर 16.81 लाख पहुंची


◆ अयोध्या विधानसभा में सर्वाधिक 80,410 और मिल्कीपुर में सबसे कम 30,227 मतदाताओं की हुई कमी


अयोध्या। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान अयोध्या जनपद की पांचों विधानसभा सीटों पर मतदाताओं की संख्या में बड़ी कमी दर्ज की गई। पहले एसआईआर से पूर्व जिले में कुल 19,07,803 मतदाता थे। पुनरीक्षण के बाद इनकी संख्या घटकर 16,50,682 रह गई। इस तरह पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 2,57,121 मतदाताओं की संख्या कम हुई। विधानसभा वार आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक कमी अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में दर्ज की गई, जहां 80,410 मतदाताओं के नाम कम हुए। वहीं मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 30,227 मतदाताओं की संख्या घटी।

हालांकि, नए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत 17 नवंबर को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ताजा आलेख्य के अनुसार जिले में कुल 16,81,603 मतदाता हैं। यह पहले एसआईआर के बाद प्रकाशित सूची की तुलना में 30,921 अधिक हैं। इससे स्पष्ट है कि पहले पुनरीक्षण के बाद मतदाता सूची में नए नाम जुड़ने और अन्य संशोधनों के चलते संख्या में फिर इजाफा हुआ है।

पहले एसआईआर के आंकड़ों पर नजर डालें तो रुदौली विधानसभा क्षेत्र में 3,59,610 मतदाता थे, जो पुनरीक्षण के बाद घटकर 3,19,308 रह गए। यहां 40,302 मतदाताओं की कमी हुई। मिल्कीपुर में पहले 3,72,916 मतदाता थे, जो घटकर 3,42,689 रह गए। यहां 30,227 नाम कम हुए।

बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में 3,91,531 मतदाताओं की संख्या घटकर 3,40,848 रह गई। इस सीट पर 50,683 मतदाताओं की कमी दर्ज की गई। अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में पहले 3,86,206 मतदाता थे, जो एसआईआर के बाद 3,05,796 रह गए। यहां सर्वाधिक 80,410 मतदाताओं की संख्या कम हुई। गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में भी 55,499 मतदाताओं की कमी हुई। यहां पहले 3,97,540 मतदाता थे, जो घटकर 3,42,041 रह गए।

दूसरी ओर, 17 नवंबर को प्रकाशित नए आलेख्य में रुदौली में 3,27,263, मिल्कीपुर में 3,45,810, बीकापुर में 3,45,724, अयोध्या में 3,14,625 और गोसाईगंज में 3,48,181 मतदाता दर्ज किए गए हैं। जिले में कुल 2,149 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।

नए आलेख्य के प्रकाशन के साथ ही मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने और संशोधन कराने के लिए 16 दिसंबर तक दावे एवं आपत्तियां मांगी गई हैं। इसके लिए 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान भी चलाया जाएगा।


आंकड़ों में एसआईआर का असर


पहले एसआईआर से पूर्व और बाद की स्थिति

एसआईआर से पहले- 19,07,803

एसआईआर के बाद- 16,50,682

कुल मतदाताओं की संख्या में कमी – 2,57,121 लगभग 13.48 प्रतिशत

विधानसभा वार घटे मतदाता

विधानसभा

एसआईआर में कमी

रुदौली

40,302

मिल्कीपुर

30,227

बीकापुर

50,683

अयोध्या

80,410

गोसाईगंज

55,499

कुल

2,57,121

17 नवंबर 2026 के नए आलेख्य की स्थिति – 16,81,603

एसआईआर के बाद की सूची से 30,921 अधिक मतदाता

विधानसभा वार तीनों चरणों का तुलनात्मक डाटा

विधानसभा

एसआईआर से पूर्व

पहले एसआईआर के बाद

17 नवंबर का आलेख्य

रुदौली

3,59,610

3,19,308

3,27,263

मिल्कीपुर

3,72,916

3,42,689

3,45,810

बीकापुर

3,91,531

3,40,848

3,45,724

अयोध्या

3,86,206

3,05,796

3,14,625

गोसाईगंज

3,97,540

3,42,041

3,48,181

कुल

19,07,803

16,50,682

16,81,603

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments