Tuesday, November 17, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअवध विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू, पहले दिन 14,398 परीक्षार्थी शामिल

अवध विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू, पहले दिन 14,398 परीक्षार्थी शामिल


◆ 313 केंद्रों पर 23 दिसंबर तक होंगी परीक्षाएं, कुलपति ने तीन केंद्रों का किया औचक निरीक्षण


अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत संचालित स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं। पहले दिन 313 परीक्षा केंद्रों पर 14,398 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षाएं 23 दिसंबर तक चलेंगी।

परीक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय, बरसंडी (सोहावल), मां वैष्णो बालिका महाविद्यालय, देवराकोट और कुंवर चंद्रावती महाविद्यालय, मुमताज नगर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा कक्षों, परीक्षार्थियों की उपस्थिति और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था देखी।

इस दौरान कुलपति ने केंद्राध्यक्षों को निर्देश दिया कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने में किसी तरह की लापरवाही न हो। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अनियमितता या लापरवाही मिलने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कुलपति ने कहा कि परीक्षा की विश्वसनीयता बनाए रखना प्रत्येक केंद्र की जिम्मेदारी है। निर्धारित नियमों का पालन कराते हुए नकलविहीन और अनुशासित वातावरण में परीक्षाएं संपन्न कराई जाएं। विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा संचालन की निगरानी कर रहा है, जिससे निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार परीक्षाएं संपन्न हो सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments