Wednesday, November 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअखिलेश के अयोध्या दौरे पर संतों का विरोध, बोले- कारसेवकों पर गोलीकांड...

अखिलेश के अयोध्या दौरे पर संतों का विरोध, बोले- कारसेवकों पर गोलीकांड के लिए माफी मांगें, फिर करें रामलला के दर्शन


◆ मणिराम दास छावनी में जुटे संत-महंतों ने कारसेवकों पर गोलीकांड को लेकर सपा प्रमुख से माफी मांगने की उठाई मांग


◆ संत रामायणी महाराज ने 1990 की घटना का जिक्र कर सपा पर साधा निशाना


अयोध्या। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को प्रस्तावित अयोध्या आगमन और रामजन्मभूमि मंदिर में दर्शन को लेकर संतों में नाराजगी सामने आई है। श्री मणिराम दास छावनी में संतों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें अयोध्या के कई प्रमुख संत-महंत शामिल हुए। बैठक में सपा प्रमुख के प्रस्तावित दौरे का विरोध करते हुए संतों ने 1990 में कारसेवकों पर हुई गोलीबारी का मुद्दा उठाया। संतों ने मांग की कि अखिलेश यादव अयोध्या आने से पहले कारसेवकों पर गोली चलाए जाने की घटना को लेकर माफी मांगें और प्रायश्चित करें।

बैठक में संत रामायणी महाराज ने अपने संबोधन में सपा प्रमुख पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “आज वो दर्शन करने नहीं आ रहे हैं, नाटक करने आ रहे हैं कि हमको हिंदू का वोट मिल जाएगा। अगर असली हिंदू है, राम वंशज है, सूर्यवंशी है, तो कतई उसको वोट नहीं देगा, एक वोट नहीं मिलेगा।” उन्होंने आगे कहा कि योगी जी पुनः मुख्यमंत्री बनेंगे, इसमें कोई संदेह नहीं है।

1990 में कारसेवकों पर हुई गोलीबारी का उल्लेख करते हुए संत रामायणी महाराज भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि उस समय सरयू का पानी लाल हो गया था और कारसेवकों के शव नदी में गिराए जा रहे थे। पूरी अयोध्या शोक में डूबी थी। उन्होंने मणिराम छावनी में कारसेवकों के शव पहुंचने और गोलीकांड में एक रिक्शा चालक के शहीद होने का भी जिक्र किया।

बैठक में संतों ने कहा कि कारसेवकों पर गोली चलवाने वाली तत्कालीन सरकार की जिम्मेदारी से सपा नेतृत्व बच नहीं सकता। रामलला के दर्शन से पहले इस घटना को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी जानी चाहिए।

संतों ने अयोध्यावासियों से भी अपील की कि वे राम और सनातन संस्कृति के प्रति अपनी आस्था को सर्वोपरि रखें। बैठक में अखिलेश यादव के प्रस्तावित दौरे को लेकर विरोध के स्वर प्रमुखता से उठे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments