Friday, November 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने का दिया संदेश, रंगोली और दीपों...

अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने का दिया संदेश, रंगोली और दीपों से सजा पैथोलॉजी विभाग

अंबेडकरनगर। एमआरए मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग में प्री-दीपावली उत्सव के तहत शुक्रवार को एलाइड एंड हेल्थकेयर के छात्र-छात्राओं ने रंगोली निर्माण एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया। रंग-बिरंगी रंगोलियों और दीपों की रोशनी से पूरा विभाग उत्सवी माहौल में सराबोर नजर आया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के जरिए भारतीय संस्कृति और दीपावली के महत्व को खूबसूरती से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मुकेश यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि अज्ञानता से ज्ञान, अंधकार से प्रकाश और निराशा से आशा की ओर बढ़ने का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को तमसो मा ज्योतिर्गमय का संदेश देते हुए जीवन में ज्ञान और सकारात्मकता का प्रकाश फैलाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का आयोजन एलाइड एंड हेल्थकेयर के नोडल अधिकारी एवं विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश गौतम तथा रेडियोलॉजी के नोडल अधिकारी डॉ. विवेक श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में हुआ। आयोजन में डॉ. राजेश्वरी की विशेष भूमिका रही। वहीं डॉ. अज़फर जमाल, डॉ. आशीष, डॉ. श्वेता, डॉ. उमेश वर्मा, डॉ. मुकेश राणा, डॉ. वीरेंद्र यादव और डॉ. चंद्रभान ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। अंत में सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments