Wednesday, November 4, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरएलईडी वैन से गांव-गांव पहुंचेगी सरकार की योजनाओं की जानकारी

एलईडी वैन से गांव-गांव पहुंचेगी सरकार की योजनाओं की जानकारी


अंबेडकर नगर। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी अब एलईडी वैन के माध्यम से आमजन तक पहुंचाई जाएगी। बुधवार को जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने कलेक्ट्रेट परिसर से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, लखनऊ की ओर से भेजी गई एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि एलईडी वैन जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में भ्रमण करेगी। इसके माध्यम से लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं के प्रति आमजन को जागरूक करना और पात्र लाभार्थियों को उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments