Monday, November 2, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, एक दर्जन लोगों पर मुकदमा...

पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, एक दर्जन लोगों पर मुकदमा दर्ज


जलालपुर अम्बेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर पलिवारी गांव में दस दिन पूर्व पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। मामले में दोनों पक्षों के कुल एक दर्जन लोगों को आरोपी बनाया गया है।

एक पक्ष के कमलेश निषाद ने आरोप लगाया कि 20 अक्तूबर की शाम विपक्षियों ने उनकी पुत्री प्रिया के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची बादामा और अर्जुन को भी पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि इस दौरान एक महिला के साथ अश्लील हरकत भी की गई।

वहीं दूसरे पक्ष के बादल निषाद ने आरोप लगाया कि विपक्षियों ने उनके दरवाजे पर पहुंचकर परिवार की युवती रीमा के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। विरोध करने पर घर में घुसकर अश्लील हरकत की गई। बीच-बचाव करने पहुंचीं निन्हका और गुड़िया को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। आरोप है कि विपक्षियों ने घर में लगे समरसेबल को भी तोड़ दिया। पुलिस की जांच में दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट होने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसओ जैतपुर प्रेमचंद ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments