Sunday, November 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासत्ता नहीं मिलने की बौखलाहट में हथकंडे अपना रहा विपक्ष: कीर्तिवर्धन सिंह

सत्ता नहीं मिलने की बौखलाहट में हथकंडे अपना रहा विपक्ष: कीर्तिवर्धन सिंह


◆ इंडी गठबंधन की दिल्ली रैली पर विदेश राज्य मंत्री ने साधा निशाना, बोले– प्रदर्शन से बाधित न हो आम जनजीवन


अयोध्या। विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह रविवार को महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह अपने पैतृक आवास गोंडा के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने दिल्ली में इंडी गठबंधन की रैली को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि रैली करने वालों से ही पूछा जाना चाहिए कि वे क्या करना चाहते हैं। सत्ता नहीं मिलने की बौखलाहट में विपक्ष तरह-तरह के हथकंडे अपना रहा है। बड़ी-बड़ी रैलियों और प्रदर्शनों से आम जनजीवन प्रभावित करना उचित नहीं है। इससे विशेष रूप से व्यापारियों के कामकाज में बाधा पहुंचती है।

कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि देश की कानून-व्यवस्था मजबूत है और सभी कार्य कानूनी प्रक्रिया के तहत हो रहे हैं। विपक्ष की कई पार्टियों की गतिविधियों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह के प्रयास देश और समाज को कमजोर करने वाले हैं।

भाजपा संगठन और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी अपनी उपलब्धियों को मजबूती से जनता के सामने रख रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा पहले से अधिक सीटें जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments