◆ जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के कार्यकर्ताओं ने आयोजित किए सेवा कार्यक्रम
अयोध्या। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) का 57वां जन्मदिन शनिवार को सहादतगंज स्थित हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन और केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह जेडी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए।
कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए। इसके बाद कुष्ठ आश्रम में जरूरतमंदों को उपहार भेंट किए। जिलाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह जेडी ने कहा कि राजा भैया का जन्मदिन कार्यकर्ताओं के लिए सेवा और समर्पण का अवसर है। उनके विचारों से प्रेरित होकर पार्टी गरीबों, असहायों और जरूरतमंदों की मदद के लिए निरंतर प्रयास करती रहेगी। उन्होंने राजा भैया के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में संतोष सिंह कल्लू, प्रधान महासचिव, महानगर अध्यक्ष हर्ष निषाद, अभिषेक सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमित सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह डब्लू, गोपी निषाद, उमेश कुमार, अभिषेक सिंह, मोनू सिंह, सत्यदीप सिंह डब्लू, पूरन सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।