अयोध्या। उत्तर प्रदेश शासन ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है।
शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 17 नवंबर 2025 को जारी विज्ञप्ति संख्या 671 में संशोधन करते हुए महर्षि वाल्मीकि जयंती पर 26 अक्टूबर 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया गया है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के अंतर्गत घोषित अवकाश की श्रेणी में नहीं आएगा। पूर्व में जारी विज्ञप्ति के अन्य प्रावधान यथावत रहेंगे। शासन की ओर से इस संबंध में आवश्यक आदेश जारी कर दिए गए हैं।