Saturday, October 24, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभगवान राम का नाम लेकर सत्ता मेंआई भाजपा चंदा चोरी के पाप...

भगवान राम का नाम लेकर सत्ता मेंआई भाजपा चंदा चोरी के पाप से खत्म हो जाएगी : अभिषेक 

@ बिपिन सिंह


पूराबाजार, अयोध्या। भगवानश्री राम का नाम लेकर सत्ता की राजनीति और जरुरतमंदों के हक पर वार, यही भाजपा का असली चाल, चरित्र और चेहरा है , जो सत्ता के केंद्रीयकरण और वैचारिक ध्रुवीकरण का उदाहरण है । भगवान राम का नाम लेकर सत्ता में आई भाजपा, चंदा चोरी के पाप से खत्म हो जाएगी ।
यह दावा पौराणिक दशरथ समाधि के निकट कांग्रेस जिलाध्यक्ष चेत नारायण सिंह के आवास पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त ने बिपिन सिंह से हुए एक वार्ता में कही ।
उन्होंने इंडिया गठबंधन का पक्ष रखते हुए दावा किया कि संविधान, लोकतंत्र और जनहित के मुद्दों पर हम एकजुट हैं और आगामी चुनावों में इंडिया गठबंधन को निश्चित ही बहुमत मिलेगा । इसी लिए देश भर में लोकतंत्र बचाने और भाजपा के खिलाफ आंदोलन तेज किए जा रहे हैं । श्री दत्त ने कहा कि अब जनता बदलाव चाहती है इसी लिए भाजपा की उल्टी गिनती शुरु हो चुकी है ।
राष्ट्रीय सचिव श्री दत्त ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण और चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताएं हो रही है , जिसके खिलाफ वोटचोरी के मुद्दों को लेकर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन जारी है ,आखिर में उन्होंने भी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की । अंत में स्वागत-सत्कार से अभिभूत राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त ने जिलाध्यक्ष चेत नारायण सिंह को आभार व्यक्त किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments