Thursday, October 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरएक ही परिसर की तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेत...

एक ही परिसर की तीन दुकानों में चोरी, 47 हजार नकदी समेत सामान गायब


आलापुर अंबेडकर नगर। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के सिंघलपट्टी बाजार में चोरों ने एक ही परिसर में चल रही तीन दुकानों को निशाना बनाकर नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद स्थानीय कारोबारियों में चिंता का माहौल है। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

तहरीर के अनुसार, भरतपुर निवासी ओमप्रकाश पुत्र संतदेव की सिंघलपट्टी में बड़ौदा यूपी बैंक के पास किराना की दुकान है। वह बुधवार रात लगभग साढे आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। गुरुवार सुबह करीब सात बजे दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का दरवाजा टूटा हुआ मिला और सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर करीब 22 हजार रुपये नकद के साथ काजू, बादाम, तेल और अन्य सामान गायब मिला।

इसी परिसर में चल रहे जनसेवा केंद्र को भी चोरों ने निशाना बनाया। केंद्र संचालक बाबूलाल पुत्र सुरेश ने बताया कि केंद्र का अंदरूनी दरवाजा टूटा हुआ था और करीब 25 हजार रुपये नकद गायब थे। वहीं, मकान मालिक संतोष मिश्रा पुत्र राजेंद्र प्रसाद की फास्ट फूड की दुकान से मशीन, बर्तन और अन्य सामान चोरी होने की शिकायत की गई है।

पीड़ितों के मुताबिक, चोर छत के ऊपर बने जीने का अल्बेस्टर तोड़कर परिसर में दाखिल हुए। घटना की सूचना डायल 112 पर देने के बाद थाने में लिखित तहरीर दी गई। थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments