Wednesday, October 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारामनगरी में माया रीजेंसी होटल का शुभारंभ, श्रद्धालुओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

रामनगरी में माया रीजेंसी होटल का शुभारंभ, श्रद्धालुओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं


◆ 52 आधुनिक कमरे, रेस्टोरेंट, हॉल और पार्किंग की सुविधा से लैस है होटल


अयोध्या। रामनगरी में बढ़ते धार्मिक पर्यटन के बीच श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर ठहराव की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बूथ नंबर-4 चौराहे के पास माया रीजेंसी होटल का शुभारंभ हुआ। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद होटल के प्रोपराइटर अमित मौर्य की माता ने फीता काटकर उद्घाटन किया।

होटल में 52 आधुनिक कमरे, रेस्टोरेंट, हॉल और पर्याप्त पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। होटल के जनरल मैनेजर मुकेश राय ने बताया कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को आरामदायक ठहराव के साथ ब्रेकफास्ट और डिनर की सुविधा देने की योजना है। होटल प्रबंधन का प्रयास है कि अयोध्या आने वाले पर्यटकों को उचित कीमत पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

इस अवसर पर होटल के प्रोपराइटर अमित मौर्य ने सभी को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रामनगरी आने वाले श्रद्धालुओं को होटल में ठहरने और भोजन की बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने लोगों से होटल को सेवा का अवसर देने की अपील भी की।कार्यक्रम में उद्योगपति अतुल सिंह, बाबू सिंह प्रधान, चंद्रभान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments