◆ गायत्री मंदिर के निकट विसर्जन स्थल का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, विभिन्न घाटों पर उमड़े श्रद्धालु
अंबेडकर नगर। जिले में बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है। जिला मुख्यालय से लेकर श्रवण क्षेत्र, टांडा, सुरहुरपुर, जलालपुर और भीटी समेत विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धा और भक्ति के माहौल में प्रतिमाओं का विसर्जन हो रहा है। विसर्जन यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।



