◆ बीआरसी कार्यालय पर श्रद्धांजलि देने के बाद घर पहुंचकर पति को सौंपी सहायता राशि
आलापुर, अंबेडकर नगर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की जहांगीरगंज ब्लॉक इकाई ने दिवंगत शिक्षामित्र कुसुमलता तिवारी के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की। संघ की ओर से उनके पति बलदेव तिवारी को 53,700 रुपये की अहेतुक सहायता दी गई।
बैरी बुजुर्ग (गनेशपुर) गांव निवासी कुसुमलता तिवारी शिक्षा क्षेत्र जहांगीरगंज के कंपोजिट विद्यालय बैरी गनेशपुर में शिक्षामित्र पद पर कार्यरत थीं। कैंसर से पीड़ित होने के कारण उपचार के दौरान उनका निधन हो गया था। उनके निधन से शिक्षक समुदाय में शोक की लहर है।