अयोध्या। शारदीय नवरात्र की नवमी पर सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में 101 कन्याओं का पूजन किया गया। नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने सपरिवार कन्याओं के पैर पखारकर पूजन किया और उन्हें प्रसाद व उपहार भेंट किए।
इस अवसर पर विधायक की पत्नी नर्वदा गुप्ता, पुत्र एवं विद्यालय के निदेशक विशाल गुप्ता, अमल गुप्ता, पुत्रवधू नेहा मित्तल तथा पौत्र सुशांत मित्तल मौजूद रहे। सभी ने मां दुर्गा की आराधना कर सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।
विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कन्याओं को मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का प्रतीक मानकर उनका पूजन किया गया। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, यहां कई वर्षों से नवरात्र की नवमी पर कन्या पूजन का आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से परिचित कराने का प्रयास किया जाता है।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार एमबी, प्रशासनिक अधिकारी सतीश कुमार गुप्ता, समन्वयक डॉ. प्रगति श्रीवास्तव, सहायक प्रशासनिक अधिकारी फजलुर्रहमान, लेखाधिकारी प्रदीप यादव सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और कर्मचारी उपस्थित रहे।