Friday, October 16, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याउधार के रुपये के विवाद में मारपीट, घायल वृद्धा की मौत

उधार के रुपये के विवाद में मारपीट, घायल वृद्धा की मौत


आलापुर, अंबेडकर नगर। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के भूपतिपुर कोडरहा गांव में शुक्रवार को उधार के रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। बीच-बचाव करने पहुंचीं करीब 80 वर्षीय वृद्धा के सिर में गंभीर चोट लग गई। स्वजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय इंद्रमणि तिवारी ने श्याम नारायण मिश्रा से रुपये उधार लिए थे। इसी रकम को लेकर दोनों परिवारों की महिलाओं के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। श्याम नारायण मिश्रा की मां बीच-बचाव करने पहुंचीं तो उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि श्याम नारायण मिश्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments