Tuesday, October 13, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभगवान चित्रगुप्त की ‘वैभव’ शोभायात्रा की तैयारियां तेज, कचहरी में जनसंपर्क

भगवान चित्रगुप्त की ‘वैभव’ शोभायात्रा की तैयारियां तेज, कचहरी में जनसंपर्क


◆ अयोध्या कायस्थ विकास संस्थान के पदाधिकारियों ने लोगों से यात्रा में शामिल होने की अपील की


अयोध्या। भगवान चित्रगुप्त जी की ‘वैभव’ शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए अयोध्या कायस्थ विकास संस्थान ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आगामी एक नवंबर को प्रस्तावित इस शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए संगठन ने विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में मंगलवार को संस्थान के अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कचहरी परिसर में सघन जनसंपर्क कर लोगों से शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की।

संस्थान के प्रवक्ता जेपी श्रीवास्तव ने बताया कि अयोध्या जिले के इतिहास में पहली बार भगवान चित्रगुप्त जी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसका शुभारंभ एक नवंबर को सुबह 10:30 बजे सिविल लाइन स्थित गांधी पार्क से होगा। शोभायात्रा रिकाबगंज, चौक, बजाजा और फतेहगंज होते हुए चित्रगुप्त हॉस्टल पहुंचकर संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि यात्रा में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विधानसभा और तहसीलवार टीमों का गठन किया गया है। पदाधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपकर जनसंपर्क अभियान को गति दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि सोहावल क्षेत्र में युवा सभासद आशीष श्रीवास्तव और अंकुर श्रीवास्तव को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि रुदौली क्षेत्र का प्रभारी जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव को बनाया गया है। वहीं, हैदरगंज, जाना बाजार, नंसाबाजार, तारुन और भदरसा क्षेत्रों में जनसंपर्क की जिम्मेदारी सुमित्रा फार्मेसी के प्रबंधक राजकुमार श्रीवास्तव को सौंपी गई है।

मंगलवार को कचहरी परिसर में जनसंपर्क करने वालों में संस्थान के उपाध्यक्ष एवं अधिवक्ता राजीव श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, महेश श्रीवास्तव, पीयूष रंजन श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव विक्की, अवधेश श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, मधुकर आनंद और देश दीपक जौहरी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments