Saturday, October 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरवारंटियों पर पुलिस का शिकंजा, चार गिरफ्तार

वारंटियों पर पुलिस का शिकंजा, चार गिरफ्तार

टांडा, अंबेडकर नगर। गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में टांडा कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाकर चार वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर संबंधित न्यायालय में पेश किया।

प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के क्रम में पुलिस टीम ने दबिश देकर चारों को गिरफ्तार किया। इनमें विजय पुत्र रामचरित्र निवासी गौरागूजर, नरेंद्र वर्मा पुत्र रामपाल वर्मा निवासी रामपुर कला, शिवराम पुत्र मुरली निवासी चकमखदूमपुर और राममोहन पुत्र स्व. रामखेलावन साहू निवासी टांडा शामिल हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कुमार चौधरी, अर्जुन, कृष्ण कुमार और दिनेश चंद्र मौर्य सहित हेड कांस्टेबल विजय कुमार तथा कांस्टेबल अनंत यादव, पिंटू कुमार, रवीश कुमार और शशिकांत यादव शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments