Saturday, October 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरएनटीपीसी टांडा परिसर में 11 अक्टूबर से सजेगी श्री रामलीला की भव्य...

एनटीपीसी टांडा परिसर में 11 अक्टूबर से सजेगी श्री रामलीला की भव्य मंचन, तैयारियां पूरी

​टांडा अंबेडकर नगर। एनटीपीसी टांडा परिसर स्थित विद्युत नगर में इस वर्ष भी सनातन संस्कृति के प्रतीक श्री श्री रामलीला मंचन – 2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। श्री रामलीला मंचन समिति, विद्युत नगर के तत्वावधान में आयोजित होने वाला यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक श्री रामलीला मैदान में धूमधाम से संपन्न होगा।

 ​आयोजन समिति ने बताया कि प्रतिदिन रात्रि आठ बजे से श्रद्धालु रामलीला मंचन का आनंद एवं प्रभु श्रीराम के दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे। ​10 दिवसीय रामलीला मे ​11 अक्टूबर को शिव दरबार, नारद तपस्या, नारद मोह, रावण-कुंभकर्ण-विभीषण का जन्म व ब्रह्मा जी से वरदान, रावण-कुबेर युद्ध, रावण की लंका पर विजय, ऋषियों द्वारा भगवान विष्णु से प्रार्थना एवं भविष्यवाणि,  ​12 अक्टूबर को दशरथ का दरबार, पुत्र प्राप्ति हेतु चिंता, पुत्रेष्टि यज्ञ, राम जन्म, नाम संस्कार, विश्वामित्र द्वारा राम-लक्ष्मण को मांगना, ताड़का वध, जनक का पत्र, अहिल्या उद्धार एवं धनुष यज्ञ/जनकपुर यात्रा, ​13 अक्टूबर को राम-लक्ष्मण सहित जनकपुर आगमन, जनक बाजार, फुलवारी लीला, धनुष यज्ञ, रावण-बाणासुर संवाद, श्रीराम द्वारा धनुष भंग, परशुराम-लक्ष्मण संवाद,  ​14 अक्टूबर को मंथरा-कैकेयी संवाद, कोप भवन प्रसंग, राम वन गमन, पुरवासियों को रोकना तथा श्रीराम का तमसा तट पर पहुंचना, ​15 अक्टूबर को केवट संवाद, दशरथ मरण, भरत का ननिहाल से आगमन, चित्रकूट जाना, भरत-राम मिलन, शूर्पणखा की नाक कटना, खर-दूषण वध, मारीच वध, सीता हरण, जटायु उद्धार, ​16 अक्टूबर को शबरी मिलन, सुग्रीव मित्रता, बाली वध, सीता जी की खोज, विभीषण-हनुमान मिलन एवं लंका दहन, ​17 अक्टूबर को हनुमान जी का समुद्र तट पहुंचना, राम-हनुमान मिलन, विभीषण शरणागति, विभीषण राज्याभिषेक, सेतु निर्माण, अंगद का लंका प्रस्थान एवं रावण-अंगद संवाद, ​18 अक्टूबर को अंगद का वापस आना, मेघनाद-लक्ष्मण युद्ध, राम विलाप, भरत-हनुमान मिलन, संजीवनी लाना एवं लक्ष्मण की मूर्छा दूर होना,  ​19 अक्टूबर को कुंभकर्ण वध, लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध, मेघनाद वध, अहिरावण वध एवं नरांतक वध एवं ​20 को दिन में रावण वध एवं भव्य मेला तथा ​रात्रि में भरत मिलाप एवं श्रीराम राज्याभिषेक की लीलाओ का मंचन किया जाएगा। श्री रामलीला मंचन समिति ने एनटीपीसी परिसर में रहने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिवारों एवं समस्त नगरवासियों से सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने एवं पुण्यलाभ अर्जित करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments