Friday, October 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदुर्गा पूजा और मूर्ति विसर्जन को लेकर प्रशासन सतर्क

दुर्गा पूजा और मूर्ति विसर्जन को लेकर प्रशासन सतर्क


आलापुर, अंबेडकर नगर।  दुर्गा पूजा, रामलीला और मूर्ति विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को तहसील सभागार आलापुर में जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही बुनियादी सुविधाएं समय से दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ईशा प्रिया के निर्देश पर आयोजित बैठक में क्षेत्राधिकारी आलापुर, संबंधित थानाध्यक्षों तथा विकास खंडों, नगर पंचायतों, विद्युत विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में दुर्गा पूजा पंडालों, रामलीला आयोजनों, जुलूस और मूर्ति विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई।

अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जुलूस और विसर्जन मार्गों का निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत समय से पूरी कराई जाए। विद्युत आपूर्ति निर्बाध रखने के साथ ही साफ-सफाई और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

बैठक में सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और त्योहारों से पहले सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए व्यवस्थाओं को समय से दुरुस्त रखने पर जोर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments