Friday, October 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई को कांशीराम साहब ने दी नई...

सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई को कांशीराम साहब ने दी नई दिशा : सांसद धर्मेंद्र यादव


अयोध्या। हासापुर स्थित पुरुषोत्तम नगर वार्ड के शहीद वीरांगना ऊदा देवी पासी चौक पर आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव का समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव के नेतृत्व में स्वागत किया। इस दौरान सांसद ने मान्यवर कांशीराम के महापरिनिर्वाण दिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि कांशीराम साहब ने अपना जीवन सामाजिक न्याय, समानता और वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने शोषितों और वंचितों को संगठित करने तथा उन्हें राजनीतिक भागीदारी के प्रति जागरूक करने का कार्य किया। उनके विचार और संघर्ष आज भी सामाजिक परिवर्तन की दिशा में प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने कहा कि कांशीराम का सपना ऐसे समाज की स्थापना करना था, जहां जाति और सामाजिक पृष्ठभूमि के आधार पर किसी के साथ भेदभाव न हो तथा प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान, समान अवसर और अधिकार मिलें। उनके विचारों को आगे बढ़ाकर सामाजिक न्याय और समतामूलक समाज की स्थापना के प्रयासों को मजबूत किया जा सकता है। सांसद ने कार्यकर्ताओं से महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज के कमजोर, वंचित तथा पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

सपा के निवर्तमान प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम में मुकेश यादव, सुभाष पासी, बबलू, सुनील रावत, रामकुमार, रामू मास्टर, गोलू यादव, वासुदेव पासवान, सुधीर रावत, स्वामीनाथ यादव, दीपू यादव और सीताराम यादव सहित अन्य लोगों ने कांशीराम को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments