Thursday, October 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरविद्युत पोल व तारों से दूरी बनाकर लगाएं दुर्गा पूजा पंडाल

विद्युत पोल व तारों से दूरी बनाकर लगाएं दुर्गा पूजा पंडाल


जैतपुर अंबेडकर नगर। नवरात्रि पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार को नेवादा विद्युत उपकेंद्र के 33/11 केवी अवर अभियंता प्रभाकर मौर्य और जैतपुर थानाध्यक्ष प्रेमचंद ने अपनी-अपनी टीम के साथ क्षेत्र में स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान आयोजकों को सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने कहा कि पंडाल विद्युत पोल और तारों से पर्याप्त दूरी बनाकर लगाए जाएं। पंडाल के चारों तरफ मजबूत घेराबंदी और पर्दे लगाए जाएं, ताकि कोई जानवर अंदर प्रवेश कर नुकसान न पहुंचा सके। दीपक व अन्य ज्वलनशील सामग्री को सुरक्षित स्थान पर रखा जाए, जिससे आग लगने की संभावना न रहे।
उन्होंने विद्युत पोल या तारों से नंगे तार खींचने से भी आयोजकों को सचेत किया। साथ ही पंडालों में नशे का सेवन न करने तथा नशे की हालत में आने वाले लोगों को दूर रखने की हिदायत दी गई। अधिकारियों ने कहा कि किसी व्यक्ति द्वारा पंडाल में विवाद या अशांति उत्पन्न करने का प्रयास किया जाए तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। इस दौरान पुलिस एवं विद्युत विभाग की टीम ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आयोजकों को सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments