Tuesday, October 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरआकांक्षी विकास खंडों में नोडल अधिकारियों ने परखी योजनाओं की हकीकत

आकांक्षी विकास खंडों में नोडल अधिकारियों ने परखी योजनाओं की हकीकत


अंबेडकर नगर। आकांक्षी विकास खंडों में संचालित विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारियों ने मंगलवार को भीटी, भियांव और टांडा का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय, स्वास्थ्य सुविधाएं, संसाधन पुनर्प्राप्ति केंद्र और स्वयं सहायता समूह केंद्र समेत विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया गया।

अधिकारियों ने ग्रामीणों और लाभार्थियों से संवाद कर योजनाओं से मिल रहे लाभ की जानकारी ली। स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि, आधारभूत सुविधाओं और सामाजिक विकास से जुड़े निर्धारित संकेतकों की प्रगति का भी सत्यापन किया गया।

निरीक्षण के बाद सर्किट हाउस में मुख्य विकास अधिकारी वैभव मिश्रा की मौजूदगी में समीक्षा बैठक हुई। इसमें खंड विकास रणनीति के तहत निर्धारित 50 संकेतकों की विभागवार प्रगति की समीक्षा की गई। नोडल अधिकारियों ने कमियों को चिन्हित कर उनके प्राथमिकता से निस्तारण के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि आकांक्षी विकास खंडों को विकास की मुख्यधारा में लाकर प्रदेश के औसत स्तर से ऊपर पहुंचाना शासन की प्राथमिकता है। अधिकारियों को वास्तविक आंकड़ों के आधार पर योजनाओं की समीक्षा करने और प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments