Tuesday, October 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा की बैठक में बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने की बनी रणनीति

भाजपा की बैठक में बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने की बनी रणनीति


अयोध्या। भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी एवं विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता ने शनिवार को पार्टी कार्यालय में जिला संगठन की पहली बैठक लेते हुए बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय करने और आगामी अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की कार्ययोजना पर चर्चा की। उन्होंने पदाधिकारियों से संगठन की तैयारियों की जानकारी ली और आपसी समन्वय के साथ बूथ स्तर तक गतिविधियां बढ़ाने के निर्देश दिए।

अनूप गुप्ता ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने पदाधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ संगठनात्मक अभियानों को आगे बढ़ाने और कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने की। इस दौरान आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, कार्ययोजना और बूथ स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई।

बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय ‘बादल’, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, कमलाशंकर पाण्डेय, विधायक रामचंद्र यादव, अमित सिंह चौहान, विधायक चंद्रभानु पासवान, पूर्व विधायक इन्द्रप्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी, कोऑपरेटिव बैंक के सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह ‘टिल्लू’, जिला महामंत्री राघवेंद्र पाण्डेय, अशोक कसौधन, शिवम सिंह, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय ‘खुन्नू’, अखण्ड प्रताप सिंह ‘डिम्पल’ और सुशील मिश्रा सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments