Thursday, October 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमार्कशीट लेने गई 18 वर्षीय छात्रा लापता, दो युवकों पर बहला-फुसलाकर ले...

मार्कशीट लेने गई 18 वर्षीय छात्रा लापता, दो युवकों पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

जैतपुर अंबेडकरनगर। थाना जैतपुर क्षेत्र के दौलताबाद गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 18 वर्षीय पुत्री के लापता होने की सूचना पुलिस को देते हुए दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार युवती 28 सितंबर को करीब 10 बजे मार्कशीट लेने के लिए जनता इंटर कॉलेज, नेवादा गई थी। काफी समय बीतने के बाद जब वह घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
तहरीर में आरोप लगाया गया है कि खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि आजमगढ़ जनपद के माहुल बाजार निवासी अफजल अपने सहयोगी शिवम के साथ युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने पुलिस को अफजल का मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया है। युवती के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री की उम्र 18 वर्ष है और दोनों युवक माहुल बाजार, जनपद आजमगढ़ के निवासी हैं।
पीड़ित पिता की तहरीर पर जैतपुर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर युवती की तलाश तथा आरोपितों के संबंध में जांच शुरू कर दी है। जैतपुर थानाध्यक्ष प्रेमचंद ने बताया कि मुकदमा दर्ज युवती की बरामदगी के लिए संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments