जैतपुर, अंबेडकर नगर। भियांव ब्लॉक मुख्यालय बंदीपुर परिसर में सोमवार को रोजगार मेला एवं भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई। एसआइएस कंपनी की ओर से आयोजित भर्ती में बड़ी संख्या में युवाओं ने पहुंचकर प्रतिभाग किया। परिसर में सुबह से ही युवाओं की भीड़ जुटी रही। भर्ती प्रक्रिया 21 और 22 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगी।
भर्ती के दौरान अभ्यर्थियों का माप-तौल सहित अन्य निर्धारित प्रक्रिया के तहत परीक्षण किया गया। कंपनी कमांडर राजवीर सिंह चौहान ने युवाओं को भर्ती प्रक्रिया और चयन के बाद मिलने वाले प्रशिक्षण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को जौनपुर में एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
भर्ती प्रक्रिया में अंकित गौड़, प्रिंस कुमार, अमरदीप, सूरज कुमार, राकेश, आशुतोष गौतम, दीपक, चंदन, शुभम, अजय, दुर्गेश और धर्मेंद्र समेत बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। आयोजकों ने दो दिनों में कुल 500 युवाओं की भर्ती का लक्ष्य रखा है।
भर्ती के बाद चयनित युवाओं को अपने मोबाइल से 350 रुपये ऑनलाइन फार्म फीस जमा कर पंजीकरण करना होगा। आवेदन फार्म भी अभ्यर्थियों द्वारा मोबाइल के माध्यम से ही भरा जाएगा। रोजगार के अवसर की जानकारी मिलने पर क्षेत्र के युवाओं में उत्साह दिखाई दिया।