Thursday, September 17, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपंजाब में सड़क हादसे में युवक की मौत की  सूचना पर परिवार...

पंजाब में सड़क हादसे में युवक की मौत की  सूचना पर परिवार में मचा कोहराम


जलालपुर, अंबेडकर नगर।जैतपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव निवासी 22 वर्षीय युवक धीरज यादव की पंजाब में सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं घटना की जानकारी होने के बाद गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।

बताया जाता है कि धीरज यादव पुत्र रवींद्र यादव पंजाब में रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। बुधवार को वह कंपनी से ड्यूटी समाप्त कर बाइक से वापस लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में धीरज गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।

हादसे की सूचना मोबाइल के माध्यम से जैसे ही परिजनों को मिली, उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां श्यामा देवी और बाबा राम सीहोर यादव का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के करुण क्रंदन से गांव का माहौल गमगीन हो गया।

धीरज यादव दो भाइयों में सबसे छोटा था और उसकी एक बहन भी है। युवक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की जानकारी मिलते ही रिश्तेदारों और ग्रामीणों का घर पर पहुंचना शुरू हो गया। युवक की मौत से नसीरपुर गांव सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments