Wednesday, September 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामहंगाई, बेरोजगारी समेत मुद्दों को लेकर कांग्रेस तहसीलों पर करेगी धरना-प्रदर्शन

महंगाई, बेरोजगारी समेत मुद्दों को लेकर कांग्रेस तहसीलों पर करेगी धरना-प्रदर्शन


अयोध्या भारतीय जनता पार्टी सरकार की नीतियों, महंगाई, बेरोजगारी, युवाओं के उत्पीड़न और दलितों के अपमान समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिले की सभी तहसीलों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक ने दी।

उन्होंने बताया कि आंदोलन की शुरुआत 18 सितंबर को बीकापुर तहसील मुख्यालय से होगी। पीसीसी सदस्य अशोक कुमार सिंह और ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप गौर के नेतृत्व में आयोजित होने वाले धरना-प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने बीकापुर में पार्टी नेताओं के साथ बैठक की।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने भाजपा सरकार पर महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आम जनता महंगाई से परेशान है और युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। उन्होंने भाजपा कार्यालयों के निर्माण को लेकर भी सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाए।

सिंह ने आरोप लगाया कि चुनाव नजदीक आने पर भाजपा मंदिर-मस्जिद के मुद्दों के जरिए लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है, लेकिन जनता अब वास्तविक मुद्दों को समझ चुकी है।

इससे पूर्व जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने काजी सराय निवासी कांग्रेस के वरिष्ठ सहयोगी अमानुल्लाह के आवास पर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, रामदास वर्मा, पीसीसी सदस्य अशोक कुमार सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप गौर, राजकुमार सिंह, रामनाथ वर्मा, एजाज अहमद, राजेंद्र प्रकाश सिंह, यशवीर, किसान कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पांडेय, मोहम्मद अहमद, मोहम्मद रहबर, सुनील सिंह, रामसहाय वर्मा और राम शंकर तिवारी सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments