Monday, September 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापारिवारिक कलह से क्षुब्ध युवक ने सरयू में लगाई छलांग, 14 किमी...

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध युवक ने सरयू में लगाई छलांग, 14 किमी बहने के बाद SDRF ने बचाया


अयोध्या। थाना कैंट क्षेत्र के रेतिया निवासी युवक ने पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर सरयू नदी में छलांग लगा दी। तेज बहाव के चलते युवक करीब 14 किलोमीटर तक नदी में बहता चला गया। सूचना मिलते ही SDRF की टीम ने करीब 30 मिनट तक चले साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद युवक को नया घाट के पास सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया।

बताया गया कि प्रीतम निषाद अपने ननिहाल आया हुआ था। किसी पारिवारिक बात को लेकर हुए मनमुटाव से क्षुब्ध होकर वह गुप्तारघाट के पूरब गोंडा की ओर पहुंचा और सरयू की तेज धारा में छलांग लगा दी। राहत की बात यह रही कि युवक ने नदी में कूदने से पहले लाइफ जैकेट पहन रखी थी। इसके चलते वह पानी की सतह पर बना रहा।


14 किलोमीटर तक बहता रहा युवक


सरयू में तेज बहाव के कारण युवक धारा के साथ बहता चला गया। लाइफ जैकेट के सहारे वह करीब 14 किलोमीटर दूर नया घाट की दिशा में पहुंच गया। नदी में युवक को बहता देखकर किनारे मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और SDRF को सूचना दी।


दो रेस्क्यू बोट से शुरू हुआ अभियान


सूचना मिलते ही SDRF की टीम दलनायक सुभाष चंद्र मिश्र के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। टीम ने दो हाई-स्पीड रेस्क्यू बोट नदी में उतारकर युवक की तलाश शुरू की। तेज लहरों और बहाव के बीच जवानों ने रणनीति के साथ युवक को घेरकर सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया।

करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद SDRF की टीम ने नया घाट के पास युवक को नदी से सकुशल बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। SDRF की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दे दी है। मामले में पुलिस की ओर से आवश्यक कार्रवाई के साथ युवक की काउंसलिंग की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments