Sunday, September 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामहाराजा निषाद राज जयंती की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, एकता और...

महाराजा निषाद राज जयंती की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, एकता और शिक्षा पर जोर


अयोध्या। महाराजा निषाद राज जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर सिविल लाइन स्थित एक होटल में निषाद समाज की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी जयंती समारोह की तैयारियों के साथ समाज की एकजुटता, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता निषाद समाज के जिलाध्यक्ष श्याम लाल निषाद ने की। इस दौरान वक्ताओं ने समाज के आपसी मतभेदों को भुलाकर एकजुट होने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता के बिना किसी भी समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। समाज के युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने और रोजगार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में भी प्रयास किए जाने की आवश्यकता बताई गई।

जिलाध्यक्ष श्याम लाल निषाद ने बताया कि इस वर्ष 14वीं भगवान महाराजा निषाद राज जयंती को और अधिक भव्य एवं व्यापक रूप में मनाने की तैयारी है। समारोह की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए जल्द ही अगली बैठक की तिथि घोषित की जाएगी। उन्होंने बताया कि आगामी बैठक में जयंती समारोह के अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा, जिन्हें आयोजन की पूरी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

बैठक में समाज के संरक्षक, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने समाज को संगठित और मजबूत बनाने के साथ महाराजा निषाद राज जयंती समारोह को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments