Friday, September 4, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरआतिशबाजी दुकानों और गोदामों की सघन जांच, अवैध भंडारण और निर्धारित सीमा...

आतिशबाजी दुकानों और गोदामों की सघन जांच, अवैध भंडारण और निर्धारित सीमा से अधिक स्टॉक मिलने पर होगी कार्रवाई

अम्बेडकरनगर। दीपावली से पहले जनसुरक्षा को लेकर प्रशासन ने आतिशबाजी दुकानों और गोदामों की जांच तेज कर दी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को जिलेभर में उपजिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारियों की संयुक्त टीमों ने आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के प्रतिष्ठानों, गोदामों और भंडारण स्थलों का निरीक्षण किया।
जांच के दौरान अधिकारियों ने लाइसेंस की वैधता, निर्धारित स्थल, स्वीकृत मात्रा के सापेक्ष आतिशबाजी के स्टॉक और सुरक्षा इंतजामों की पड़ताल की। लाइसेंसधारकों को लाइसेंस की शर्तों और विस्फोटक संबंधी नियमों का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्धारित मात्रा से अधिक आतिशबाजी रखने, लाइसेंस में दर्ज स्थल के अलावा कहीं और भंडारण करने, अनधिकृत बिक्री या सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जनसुरक्षा के साथ किसी भी स्तर पर समझौता न करने और अवैध भंडारण व बिक्री के मामलों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments