Saturday, August 29, 2026
HomeNewsप्रदेशप्रयागराज में तीन दिवसीय मोबाइल पासपोर्ट वैन शिविर की हुई शुरूआत

प्रयागराज में तीन दिवसीय मोबाइल पासपोर्ट वैन शिविर की हुई शुरूआत

लखनऊ। आम नागरिकों को पासपोर्ट सेवाएं अधिक सुविधाजनक और सुलभ तरीके से प्रदान करने की दिशा में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, लखनऊ द्वारा मोबाइल पासपोर्ट वैन पहल के अंतर्गत निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस व्यवस्था के माध्यम से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को अपने ही क्षेत्र में पासपोर्ट आवेदन करने की सुविधा प्रदान की जा रही है, जिससे समय और संसाधनों की बचत सुनिश्चित हो सके।

उप डाकघर, हंडिया, प्रयागराज में मोबाइल पासपोर्ट वैन के माध्यम से तीन दिवसीय पासपोर्ट शिविर का  आयोजन किया जा रहा है।यह शिविर 30 मार्च से 01 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

उप डाकघर, हंडिया में आयोजित इस पासपोर्ट शिविर में प्रतिदिन 50 सामान्य अपॉइंटमेंट उपलब्ध कराए गए हैं।इच्छुक आवेदक www.passportindia.gov.in पोर्टल पर जाकर केंद्र के रूप में VAN-1 का चयन कर अपना अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। निर्धारित तिथि पर आवेदक अपने आवेदन उप डाकघर, हंडिया में स्थित VAN-1 केंद्र पर जमा कर सकेंगे।

गौरतलब है कि मोबाइल पासपोर्ट वैन सेवा की शुरुआत महोबा जनपद से की गई थी। इसके पश्चात यह सुविधा उप डाकघर, चित्रकूट; मुख्य डाकघर, बस्ती; मुख्य डाकघर, चंदौली तथा डाकघर, सोरांव जैसे विभिन्न स्थानों पर सफलतापूर्वक उपलब्ध कराई जा चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments