Thursday, August 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याआरक्षण बचाओ, आरक्षण बढ़ाओ बहुजन आंदोलन ने उठाईं छह सूत्रीय मांगें

आरक्षण बचाओ, आरक्षण बढ़ाओ बहुजन आंदोलन ने उठाईं छह सूत्रीय मांगें


अयोध्या। सिविल लाइंस स्थित प्रेस क्लब में रविवार को आरक्षण बचाओ, आरक्षण बढ़ाओ बहुजन आंदोलन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बहुजन समाज के अधिकारों और आरक्षण की व्यवस्था को लेकर सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. अविनाश ने कहा कि बहुजन समाज के अधिकारों और आरक्षण की सुरक्षा के लिए सरकार को प्रभावी कदम उठाने होंगे। उन्होंने आंदोलन की छह सूत्रीय मांगों को प्रमुखता से रखा।

आंदोलन की ओर से मांग की गई कि आरक्षण समाप्त करने की मांग को लेकर सार्वजनिक स्थानों, सोशल मीडिया अथवा समाज में नफरत फैलाने वाले व्यक्तियों और संगठनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही सरकार आरक्षण की सुरक्षा को लेकर लिखित रूप से अपनी जवाबदेही और गारंटी सुनिश्चित करे।

बहुजन आंदोलन ने जातीय जनगणना कराने तथा ओबीसी, एससी और एसटी की वास्तविक जनसंख्या के आधार पर शिक्षा के साथ ए ग्रेड की सरकारी नौकरियों, निजी कॉरपोरेट कंपनियों और मीडिया संस्थानों में आरक्षण लागू करने की मांग की।

बैठक में एनएफएस (नॉट फाउंड सूटेबल) और बैकलॉग भर्ती जैसी व्यवस्था को समाप्त कर रिक्त पदों पर बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की मांग भी उठाई गई। इसके अलावा कॉलेजियम व्यवस्था समाप्त कर न्यायाधीशों के चयन में पारदर्शिता और आरक्षण लागू करने, रिक्त पदों पर भर्ती, समान कार्य के लिए समान वेतन तथा सरकारी नौकरियों में निजीकरण समाप्त कर स्थायी नियुक्तियां करने की मांग की गई।

बैठक में श्याम जी पटेल, डॉ. अविनाश, मो. यासीन, गंगा राम वर्मा, शुभम पटेल, मो. दानिश, बकरीदी, देवी लाल निषाद, रजितराम वर्मा और राजन यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments