Thursday, August 13, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरईंट-पत्थर और सरिया से युवक पर हमला, छह के खिलाफ मुकदमा

ईंट-पत्थर और सरिया से युवक पर हमला, छह के खिलाफ मुकदमा


जलालपुर, अंबेडकर नगर। कोतवाली जलालपुर क्षेत्र के जैनापुर (कोल्हूपारा) गांव में शौच कर घर लौट रहे युवक पर बाइक सवार छह लोगों ने ईंट-पत्थर और सरिया से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद और पांच अज्ञात आरोपितों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव निवासी कैलाशा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र सूरज कुमार नौ अगस्त की शाम गांव के पश्चिम दिशा में शौच के लिए गया था। वहां से लौटते समय दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह लोगों ने पीछे से उस पर ईंट-पत्थर और सरिया से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से सूरज सड़क पर गिर गया, जिसके बाद आरोपितों ने उसे घेरकर पीटना शुरू कर दिया।

पीड़ित के मुताबिक, उसने हमलावरों में गांव के ही अमित पाल को पहचान लिया, जबकि उसके साथ मौजूद पांच अन्य लोगों ने गमछे से अपना चेहरा ढक रखा था। शोर सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े तो आरोपित जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद परिजनों ने घायल सूरज को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना के कारणों और अन्य आरोपितों की पहचान के संबंध में जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments